ममा मामी झकास हे

cgfilm.in नई पारिवारिक मनोरंजन फिल्म “ममा भांची के पहिली फिलिम– ‘ममा मामी झकास हे’।” रायपुर। गुरुवार की शाम छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत की बहुप्रतीक्षित फिल्म “ममा मामी झकास हे” का टाइटल एवं पोस्टर लॉन्च किया गया। फिल्म के शीर्षक का अनावरण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सतीश जैन एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने फिल्म के आकर्षक शीर्षक की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी तथा रिलीज़ के बाद नई सफलता के आयाम स्थापित करेगी।

श्री शबरी फिल्म्स एवं श्री महल सिनेमा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित यह फिल्म एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। फिल्म के निर्माता छोटेलाल साहू इससे पहले “हँस झन पगली फँस जाबे” और “ले सुरू होगे मया के कहानी” जैसी सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। अब वे दर्शकों के लिए एक नई हास्य प्रधान पारिवारिक प्रस्तुति लेकर आ रहे हैं|

फिल्म के निर्माता: छोटेलाल साहू एवं सोमेश केशरवानी और फिल्म का निर्देशन मृत्युंजय सिंह ने किया है, जिनकी चर्चित फिल्म “ले चलहूँ अपन दुवारी” को दर्शकों का भरपूर स्नेह और सराहना मिली थी।फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में मनीष स्टार (ममा), दिव्या स्टार (भाँची) एवं दीक्षा जायसवाल नजर आएँगे। इनके साथ छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के कई प्रतिष्ठित कलाकार जैसे पुष्पेंद्र सिंह, क्रांति दीक्षित, हेमलाल, अमित शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, उपासना वैष्णव एवं मनीषा खोबरागड़े भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म के शीर्षक और पोस्टर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म ममा-भाँची की मजेदार नोकझोंक, हास्य और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर होगी।पोस्टर व टाइटल लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ यह संकेत दे रही हैं कि दर्शक इस फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
“ममा मामी झकास हे” इसी वर्ष सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।