अमन मूवीज़ मार्क प्रजेन्ट्स के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिलहाल इसका मनमोहक गीत “मया होगे तोर” अमारा म्यूज़िक के यू ट्यूब चैनल पर लॉच हुआ।

यू ट्यूब पर आया मनमोहक गीत “मया होगे तोर”

मया दे दे मयारू-2

मन कुरैशी, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल एवं इशिका यादव जैसे कलाकारों पर फ़िल्माए गए इस गीत के लिए आवाजें दी हैं ममता चंद्राकर, सुनील सोनी, अनुराग शर्मा एवं पूरवी चंद्राकर ने। निर्माता अलक राय ने बताया कि ‘मया दे दे मयारू-2’ फ़िल्म का निर्देशन प्रेम चंद्राकर एवं भूपेन्द्र साहू ने किया है। गीत व संगीत भी इन्हीं दोनों का है।