CGFilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपर स्टार अनुज शर्मा की फिल्म फुलवारी का प्रदर्शन 21 जनवरी को एक साथ 11 थियेटरों में होगा। आपको बता दें कि अमन हुसैन कृत और गुरुदेव फिल्मस् की प्रस्तुति फुलवारी में संगीत उत्तम तिवारी, कैमरा पवन रेड्डी, संपादन विकास मेश्राम, कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय और दिलीप बैस हैं।
फुलवारी बिलासपुर के शिव टॉकीज, राज विलास नागपुर, अप्सरा दुर्ग, देवश्री धमतरी, कृष्णा मेट्रो सक्ती, सिटी सिनेमा बागबाहरा, सिटी सिनेमा सारंगढ़, संजना सरायपाली, विनय बालोद, गोपी रायगढ़ और मैट्रो जांजगीर में प्रदर्शित होगा।
11 थियेटरों में एक साथ प्रदर्शित होगी अनुज शर्मा की ‘फुलवारी’…21 जनवरी से
![phoolwari](https://cgfilm.in/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-19-at-4.43.48-PM-scaled.jpeg)