cgfilm.in एक्टर विक्रम कोर्राम और एक्ट्रेस शबनम पोयाम ने की शानदार अदाकरी किरंदुल/दंतेवाड़ा । आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सुंदर तरीके से प्रस्तुत करने वाला गोंडी गीत “नानो ली नानो वैया” इन दिनों दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत में हीरो विक्रम कोर्राम और हीरोइन शबनम पोयाम ने अपने शानदार अभिनय और आकर्षक नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इस सॉन्ग की खास बात यह है कि इसमें आदिवासी जीवनशैली, परंपराएं और सांस्कृतिक भावनाओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कलाकारों ने अपने अभिनय और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से गोंडी संस्कृति की सुंदरता को जीवंत कर दिया है।
गीत की वीडियोग्राफी (कैमरामेन) जस्सी कुमार, कोरियोग्राफी संतोषी महानंद ने की है, जिन्होंने पारंपरिक आदिवासी नृत्य शैली को बेहद आकर्षक तरीके से मंच पर उतारा। वहीं डांसर कोमल सोढ़ी, बामन पोडियम, पिडे पोडियम और पांडो पोडियम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से गीत को और भी जीवंत बना दिया। इस गोंडी सॉन्ग के माध्यम से कलाकारों ने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का सराहनीय प्रयास किया है। रिलीज के बाद से ही यह गीत दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और लोगों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है।
आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपरा और जीवंतता का शानदार प्रदर्शन उस समय देखने को मिला, जब ‘नानो ली नानो वैया’ गोंडी सॉन्ग की आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन स्थल को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों की मधुर धुन और सामूहिक नृत्य ने दर्शकों को गोंडी संस्कृति की गहराई से रूबरू कराया।
कार्यक्रम में प्रस्तुत इस विशेष गोंडी गीत ने आदिवासी जीवन शैली, प्रकृति के साथ उनके गहरे संबंध और सामुदायिक एकता को सुंदर तरीके से अभिव्यक्त किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से यह दिखाया कि किस प्रकार गीत और नृत्य आदिवासी समाज के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।

