तोर संग मया लागे

cgfilm.in निर्माता सोमेश केशरवानी, सागर केशरवानी, मदन कहरा एवं उत्तम तिवारी निर्देशित फिल्म तोर संग मया लागे प्रदेश के सिनेमाघरों में 27 जून से प्रदर्शित की जाएगी। निर्माता सागर केसरवानी ने बताया कि इस फिल्म में रोमांस, इमोशन, एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म परिवार के साथ बैठकर देखने लायक है। फिल्म के लेखक दिलीप कौशिक व सहा. निर्देशक अर्जुन परमार, महेश सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर प्रदीप विश्वकर्मा, योगेश साहू, योगेश कश्यप कैमरा मेन विष्णु शर्मा, लक्ष्मण यादव, मयंक साहू मेकअप मेन रज्जू सरकार, विलास राऊत है।

आर्ट डिजाइनर अश्वनी जंघेल का देखने लायक वर्क है। म्यूजिक अरेंजर प्रफुल्ल बेहरा है व गानों में अपनी सुरीली आवाज दी है, सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, नितिन दुबे, अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल, कंचन जोशी ने। कोरियोग्राफी दिलीप बैस, नन्दू मास्टर (ओडिसा) ने गानों के फिल्मांकन में जान डाल दी है। फिल्म में पकलू पचासी (नायक), हिरनमयी दास (नायिका), किर्ती प्रकाश जायसवाल, आलोक मिश्रा, विनोद उपाध्याय, अर्जुन परमार, गायत्री निषाद, दिब्या नागदेवे, मोहन चौहान, प्रकाश, शशीता साहू, ने अभिनय किया है।