मया देदे मयारू 2

cgfilm.in छत्तीसगढ़ी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म ‘मया देदे मयारू 2’ (Maya Dede Mayaru 2) 16 अक्टूबर 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमारा म्यूजिक छत्तीसगढ़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है, जिससे घर बैठे दर्शकों को यह फिल्म देखने का बेहतरीन मौका मिला है।

रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय भाषा के सिनेमा को डिजिटल माध्यमों से घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। अमारा म्यूजिक के जरिए फिल्म के ऑनलाइन उपलब्ध होने से छत्तीसगढ़ी संस्कृति और सिनेमा प्रेमियों को बिना सिनेमाघर जाए अपने पसंदीदा कलाकारों को बड़े पर्दे जैसा अनुभव घर बैठे देखने का बेहतरीन अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ी भाषा में बनी इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक प्रेम चंद्राकर ने किया है, जिनके निर्देशन में फिल्म ने अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म की स्टारकास्ट बेहद दमदार है, जिसमें लोकप्रिय अभिनेता मान कुरैशी , लक्षित झांझि , दीक्षा जायसवाल और इशिका यादव मुख्य भूमिकाओं में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेर रहे हैं।