CGFilm - छॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी साहू ने 31 जनवरी को रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ देखने दर्शकों से अपील की है। उर्वशी साहू ने कहा - छत्तीसगढ़ के हक और बोली के सम्मान में जरूर ये फिल्म देखें। 31 जनवरी को ये फिल्म रायपुर के श्याम टॉकीज के साथ ही प्रदेशभर के 15 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
आपको बता दें कि जोहार छत्तीसगढ़ का ट्रैलर रिलीज होने के साथ ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के निर्माता और अभिनेता राज साहू हैं। वहीं जोहार छत्तीसगढ़ फिल्म में संगीत सूरज महानंद का है। गायक अनुराग शर्मा, गीतकार देवेंद्र जांगड़े और कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय के हैं।
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में राज साहू अपने कैरियर की शुरूआत करने जा रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में देवेन्द्र जांगड़े, अभिनेत्री शिखा चिताम्बरे, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम राज, क्रांति दीक्षित, निशांत उपाध्याय, उपासना वैष्णव, हेमलाल कौशल, पुष्पांजलि शर्मा, ललित उपाध्याय, दीवाना पटेल भी नजर आएंगे।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.