CGFilm - छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ 31 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म प्रदेशभर के 15 टॉकीजों में एक साथ रिलीज होगी। रायपुर में यह श्याम टॉकीज में प्रदर्शित होगी। इसी तरह, चंद्रा टॉकीज भिलाई, के शेरा शेरा मल्टीप्लेक्स दुर्ग, शिव टाकीज बिलासपुर, सिटी सिनेमा बसना, सिटी सिनेमा सारंगढ़, निहारिका टॉकीज कोरबा, रामनिवास टाकीज रायगढ़, मनूराज टाकीज मुंगेली, बालाजी टाकीज कसडोल, अलकनंदा टाकीज अंबिकापुर, मा भुनेश्वरी टाकीज कवर्धा, मेट्रो टाकीज जांजगीर, अमर टाकीज धमतरी और श्री कृष्णा टाकीज राजनांदगांव में प्रदर्शित होगी।
फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में राज साहू अपने कैरियर की शुरूआत करने जा रहे हैं तो वहीं देवेन्द्र जांगड़े, अभिनेत्री शिखा चिताम्बरे, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम राज, क्रांति दीक्षित, निशांत उपाध्याय, उपासना वैष्णव, हेमलाल कौशल, पुष्पांजलि शर्मा, ललित उपाध्याय, दीवाना पटेल भी नजर आएंगे।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.
