CG CGFilm.in
Chhollywood News

मनोज दीप की एक और शानदार प्रस्तुति… तैं का बुढ़वा समझथस...

CGFilm Editorial Desk
Published: May 25, 2020 • 2 min read
मनोज दीप की एक और शानदार प्रस्तुति… तैं का बुढ़वा समझथस...

CGFilm - लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ी फिल्मों की शूटिंग पर विराम लगा हुआ है। इस बीच कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों को यू-ट्यूब पर भी रिलीज किया जा रहा है। जो कि बहुत अच्छी बात है। लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ी फिल्मों के दर्शक अपनी फिल्मों का मजा थियेटर पर नहीं ले पा रहे हैं, लेकिन यू-ट्यूब पर प्रदर्शित हो रही ही फिल्मों से उनका मनोरंजन भी हो रहा है और वे अपनी पसंदीदा कलाकारों से जुड़े भी हुए हैं। खैर, हम आपको यहां बता दें कि छॉलीवुड कलाकार मनोज दीप की एक और शानदार प्रस्तुति आपको आज यानी 25 मई से यू-ट्यूब पर दिखाई देगी। और ये प्रस्तुति है- छत्तीसगढ़ी एलबम तैं का बुढ़वा समझथस है- जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि ये एलबम दर्शकों को जरूर पसंद आएगी, क्योंकि नाम में ही तो सारा दम है।

खैर, आपको एक बात और बता दें कि इस एलबम के डायरेक्टर हैं- मनोज दीप, आर्टिस्ट सलीम अंसारी, कैमरामेन संजय महतो, गीत के बोल हैं दास मनोहर के और सुरों से सजाया है प्रीतम तांडी ने।
तो कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर में रहे, सुरक्षित रहें और मनोज दीप के इस नए एलबम को जरूर सुनें, आप खुद ही कह उठेंगे-भई वाह…

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल