CG CGFilm.in
Chhollywood News

भोजराज पटेल 'सिंघम' के खलनायक प्रकाश राज को मानते हैं अपना रोल मॉडल

CGFilm Editorial Desk
Published: Apr 04, 2020 • 3 min read
भोजराज पटेल 'सिंघम' के खलनायक प्रकाश राज को मानते हैं अपना रोल मॉडल

CGFilm -वैसे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर अभिनेता और खलनायक के अपने-अपने रोल मॉडल होते हैं। इसमें कोई शक नहीं है। इसके अलावा यह भी बात है कि कहीं ना कही आम आदमी भी फिल्मी किरदारों से काफी प्रभावित रहता है। हम आपको बता रहे हैं छॉलीवुड फिल्म के अभिनेता भोजराज पटेल के बारे में। जी हां, आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि भोजराज पटेल फिल्म 'सिंघम' के खलनायक प्रकाश राज को अपना रोल मॉडल मानते हैं।

छॉलीवुड में अपना कॅरियर छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहर छत्तीसगढ़ से शुरू करने वाले शंकर नगर रायपुर निवासी चौपाटी किंग भोजराज पटेल बचपन से एक्टिंग की इच्छा रखते थे। साथ ही अपने छोटे से अनुभव व जुनून से जल्द अपनी पकड़ फिल्मो में बनाते जा रहे हैं। हॉल ही में फस्ट शेडूल्ड में शूट हुई, दीपक आदित्य के निर्देशन बन रही हॉरर कॉमेडी फिल्म सेल्फी बेबो में विलेन के किरदार में उनके जोरदार परफॉर्मेंस से निर्देशक अपितु एक्शन मास्टर भी भोजराज की एक्टिंग प्रतिभा से बेहद खुश व प्रभावित नजर आये।

इस फिल्म के बारे में भोजराज ने बताया ये मेरी विलेन किरदार वाली फिल्म है। साथ ही कहा कि 'सिंघम' के खलनायक प्रकाश राज की एक्टिंग से प्रभावित होकर मैंने तय किया की मैं भी अब छत्तीगढ़ी फिल्मो में अभिनय की शुरूआत करना चाहूंगा। इसके बाद वे दिलीप नामपल्लीवार के सम्पर्क में आए और उन्होंने उनकी एंट्री जोहर छत्तीसगढ़ से फिल्मों करवा दी। भोजराज पटेल का कहना है कि वे जल्द ही देवेंद्र जांगड़े निर्देशित फिल्म रोमिओ राजा में भी दिखाई देंगे।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल