CGFilm - छत्तीसगढ़ फिल्मों के एक्टर भूपेश चौहान ने एक शार्ट मूवी बनाई है- धोखेबाज लड़की। ये मूवी पीवीबी फिल्म के बैनरतले बनी है। इस फिल्म में अविराज मारकंडेय, स्वीटी, हेमेन्द्र राजपूत और शुभम ने अभिनय किया है। ये शार्ट मूवी 18 अगस्त को रिलीज हुई।
भूपेश चौहान का एलबम तोर से मिलना भी हाल ही रिलीज हुआ है। इसमें भूपेश के साथ आपको वैष्णवी भी दिखाई देगी। एलबम के संगीतकार हैं सुनील सोनी और स्वर भी सुनील सोनी का ही है। वैसे आपको बता दें कि शेखर चौहान ने अपने बेटे भूपेश को फिल्म मोंटू की मोहब्बत में लांच किया है। अब लॉकडाउन के बाद यह फिल्म रिलीज होगी। निर्माता चंद्रशेखर का कहना है कि वे अपने बेटे को लेकर और भी एलबम बनाएंगे और लॉकडाउन खत्म होते ही फिल्म की ओर कदम बढ़ाएंगे। आपको बता दें कि चंद्रशेखर फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ खुद भी एक अच्छे कलाकार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया है।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.