CG CGFilm.in
Album Song (एल्बम गीत) 2020

बहुत जल्द उर्वशी साहू इण्टेंमेंट यूट्यूब चैनल पर देखिए सतनाम भजन… "धाम बनगे बाबा चारो धाम बनगे तोर गिरौदपुरी चारो धाम बनगे" Lyrics

हिंदी देवनागरी लिरिक्स
100%
Lyrics copied to clipboard!

बहुत जल्द उर्वशी साहू इण्टेंमेंट यूट्यूब चैनल पर देखिए सतनाम भजन… "धाम बनगे बाबा चारो धाम बनगे तोर गिरौदपुरी चारो धाम बनगे"

Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text
छत्तीसगढ़ के दर्शकों को बहुत जल्द ही उर्वशी साहू इण्टेंमेंट यूट्यूब चैनल पर सतनाम भजन… धाम बनगे बाबा चारो धाम बनगे तोर गिरौदपुरी चारो धाम बनगे देखने को मिलेगा। इस भजन की शूटिंग अभी गिरौदपुरी धाम में चल रही है। इस भजन में आपको छॉलीवुड की जानी-मानी नायिका उर्वशी साहू के साथ ही उपासना वैष्णव भी दिखाई देंगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री उर्वशी साहू की कॉमेडी धमाल ओचकु बोचकु रिटर्न… को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। रिलीज होने के 20 दिन में ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और पसंद किया। इसके लिए अभिनेत्री उर्वशी साहू ने सभी का आभार भी जताया है। छत्तीसगढ़ी कॉमेडियन हेमलाल और संतोष निषाद के साथ खुद उर्वशी साहू ने इसमें अभिनय किया है। उर्वशी साहू के मुताबिक 15 साल के लंबे अंतराल के बाद उनकी तिकड़ी फिर आई है। आपको बता दें कि छॉलीवुड कलाकार उर्वशी साहू ने समधीन पटगे, जोरन, टिकावन, बैरी साजन, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, मोर डऊकी के बिहाव, मया-2, रायपुर वाले भाटो, मोर मन के मीत जैसे कई फिल्मों, नाटक और एलबम में काम किया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ी लोक गीत, नृत्य से सुसज्जित चर्चित संस्था मया के संदेश, रायपुर नाका दुर्ग की विगत 15 वर्षों से संचालन भी कर रही हैं। उनकी टीम में 40 कलाकार हैं। सितंबर में रिलीज हुई थी चीख अभिनेत्री उर्वशी साहू कचरा बोदरा की कामेडी से हटकर एक नई फिल्म चीख लेकर आई हैं। उर्वशी साहू की यह फिल्म उनके ही यूट्यूब चैनल उर्वशी साहू इण्टटेन्मेंट चैनल पर 29 सितम्बर सुबह 7 बजे रिलीज हुई। फिल्म की शूटिंग दुर्ग और राजनांदगांव में हुई है। इस फिल्म की कहानी उर्वशी साहू ने खुद लिखी है और डायरेक्शन भी खुद किया है। फिल्म की कहानी को लेकर उर्वशी साहू ने कहा- फि़ल्म एक मिडिल क्लास ऐसी लड़की की कहानी है जो प्यार में धोखा खाती है और गंैगरेप का शिकार हो जाती है। उर्वशी साहू ने बताया कि मैंने इस फि़ल्म में समाज के अच्छे और बुरे पहलू को दिखाया है, जिसे हम समझ नई पाते। मेरी यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म 1 घण्टे की है जिसमें सभी तरह से मनोरंजन के साथ पारिवारिक कहानी देखने को मिलेगी। इस फि़ल्म में लीड रोल में है प्रतिभा चव्हाण, यस ओझा, उर्वशी साहू, विजय चंद्राकर, श्याम साहू, मुकेश, देवेन्द्र साहू, पंकज, अमित, तेजराम साहू, नेतराम बाला गोस्वमी, ज्योति साहू, ईश्वर साहू।

Song Information & Complete Credits / गीत विवरण

Song Title बहुत जल्द उर्वशी साहू इण्टेंमेंट यूट्यूब चैनल पर देखिए सतनाम भजन… "धाम बनगे बाबा चारो धाम बनगे तोर गिरौदपुरी चारो धाम बनगे"
Genre / Category Album Song (एल्बम गीत)
Singer(s)Urvashi Sahu, Upasana Vaishnav
Release Year2020
Language & Region Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी), India