CGFilm - छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिका गरिमा और स्वर्णा दिवाकर के स्वर में एक नया वीडियो सांग मानव मनौती का ट्रीलर रिलीज हो गया है। बताया जा रहा है कि ये गीत 12 अक्टूबर, सोमवार को रिलीज होगा। इस गीत के डायरेक्टर अमन राय हैं। वहीं गीतकार संतोष चंद्राकर, म्युजिक डायरेक्शन संतोष दिवाकर, म्युजिक अरेजमेंट प्रफुल्ल बेहरा (कटक) हैं। तो तैयार रहिए 12 अक्टूबर को इस वीडियो सांग के लिए…
नवरात्रि पर रिलीज होगा आरू साहू का माता रानी के दरबार वीडियो सांग
नवरात्रि के अवसर पर आरू साहू के स्वर में माता रानी के दरबार वीडियो सांग रिलीज होगा। इसके निर्माता-निर्देशक दिग्विजय वर्मा हैं। गीत धनराज साहू, संगीत मनोज दीवान, कोरियोग्राफर सतीश साहू और छायांकन बंटी गनवीर का है।
हरिओम फि़ल्मस के बैनर तले बने 6 गाने नवरात्रि पर होंगे रिलीज
हरिओम फि़ल्मस के बैनर तले 6 गाने तैयार किया गया। ये सारे गाने रायपुर से लगभग 17 किलोमीटर दूर महादेव घाट से आगे एम (महामाया) जाम गांव के महामाया मंदिर में फिल्माया गया। ये सारे गाने आने वाली नवरात्रि को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बताया जाता है कि 4 गाने सूफियाना अंदाज़ में हिंदी में बनाया गया है। इसके गीत संगीत सरस सरिता भजन मंडली भारती बंधु व ठाकुर बंधु द्वारा तैयार किया गया है, जो पहले भी कबीर भजन व माता के भजन एवं जस गीत निकाल चुके हैं।
इन गायकों ने माता के भजन को अपनी आवाज़ दी है विवेक ठाकुर, सुमित ठाकुर, विवेक भारती संदीप भारती। दूसरी तरफ 2 गाने जो छत्तीसगढ़ी में बनाया गया है जो यहां के पारंपरिक जस गीत के हिसाब से तैयार किया गया है, इन दो गानों में से एक गरबा अंदाज में तैयार किया गया है। जस गीत के गाने का डायरेक्शन पुनीत सोनकर व तपेश जैन ने किया है, गीत नंद कुमार साहू व संगीत कुलदीप सारवां का है, कैमरा शैलेन्द्र वर्मा व मुकेश वर्मा, कलाकार में पुनीत सोनकर, दिनेश साहू, दिव्यांशी शर्मा, आयुषी श्रीवास्तव, मनीषा दुबे, चेल्सी, जयंत पाठक, आयुष श्रीवास्तव, सितारा सेख, महेश राव, विनोद यदु हैं। ये सारे गाने नवरात्री के पहले सुनने व देखने को मिलेगा।


गरिमा और स्वर्णा दिवाकर 
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.