CG CGFilm.in
album

वीडियो सांग "कनिहा मा करधन" को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस…हफ्तेभर में ही लगभग 25 लाख बार देखा गया… Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2021

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in पिछले हफ्ते ही रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग कनिहा मा करधन को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। हफ्तेभर में इसे लगभग 25 लाख के करीब देखा गया है। इस वीडियो सांग डायरेक्टर पुष्कर साहू, गायक शिवानी जंघेल और सुनील सोनी, कलाकार प्रताप जंघेल व धनलक्ष्मी साहू और गीत हैं जयवंत जंघेल के और म्युजिक अरेंज किया है विनय ठाकुर ने।
वहीं आपको बता दें कि छॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी साहू का नया कॉमेडी वीडियो लब होंगे खब ले नई जानो कब ले एक जून को सुबह 7.00 बजे उर्वशी साहू इंटरटेनमेंट चैनल पर रिलीज हुआ। रिलीज होते ये ही कॉमेडी वीडियो धमाल मचा रहा है। 10 घंटे में इसे 32 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा था। उर्वशी साहू (कचरा) और उपासना वैष्णव (बोदरा) की मजेदार कॉमेडी के आपने अब तक कई वीडियो देखें हैं। इसी कड़ी में 4 मई को रिलीज हुआ कॉमेडी वीडियो आमा आचार को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। छॉलीवुड कलाकार उर्वशी साहू ने समधीन पटगे, जोरन, टिकावन, बैरी साजन, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, मोर डऊकी के बिहाव, मया-2, रायपुर वाले भाटो, मोर मन के मीत जैसे कई फिल्मों, नाटक और एलबम में काम किया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ी लोक गीत, नृत्य से सुसज्जित चर्चित संस्था मया के संदेश, रायपुर नाका दुर्ग की विगत 15 वर्षों से संचालन भी कर रही हैं। उनकी टीम में 40 कलाकार हैं।

English Roman Script