जारी हुआ 'रजनी' का फर्स्ट लुक … बेहतरीन फिल्मांकन और दमदार डॉयलॉग लुभाएगा दर्शकों का मन….
Original Chhattisgarhi Lyrics • Verified Authentic Text''सुनबे… मोला सरकारी नौकरी करना है तब तोला छोड़ हंव…दुबारा नजर आबे तो निपटा दूंहू…'' जैसे दमदार डॉयलॉग और बेहतरीन फिल्मांकन से सजी छत्तीसगढ़ी फिल्म रजनी का आज यानी 28 जुलाई, 2020 को जारी हुआ 'रजनी' का फर्स्ट लुक । फर्स्ट लुक देखकर हमें यकीन हैं कि आप फिल्म देखने लालायित जरूर होंगे। आपको एक बार फिर याद दिला दें कि छत्तीसगढ़ी फिल्म रजनी का फस्र्टलुक आज यानी 28 जुलाई को यू-ट्यूब चैनल पर आप देख सकते हैं। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनरतले बनी इस फिल्म को छत्तीसगढ़ी सिनेमा के युवा फिल्म निर्देशक अनुपम भार्गव ने निर्देशित किया है। वहीं मोहित कुमार साहू इसके निर्माता हैं। फिल्म में लीजेंड कलाकारों रजनीश झांजी, उपासना वैष्णव, पुष्पेंद्र सिंह के साथ-साथ अमित गोस्वामी, अनिरुद्ध ताम्रकार, शैलेंद्र भट्ट, लतीश भांगे जैसे उम्दा कलाकार नजर आएंगे। संगीत मनोहर यादव का है। फिल्म के गाने शशि भट्ट ने लिखे हैं।
अनुपम भार्गव का कहना है कि इस फिल्म में दिलेश साहू ने बहुत ही अलग तरीके का रोल निभाया है और उनके काम से प्रभावित होकर ही वे आगे भी उनके साथ कुछ फिल्में बनाने जा रहे हैं। अनुपम ने बताया कि फिल्म रजनी बहुत मेहनत से बनी है। इस फिल्म के दौरान यूनिट ने कई उतार-चढ़ाव देखे एक समय तो यूनिट के सभी 25 सदस्य बीमार हो गए थे। उसके बाद भी फिल्म को सभी ने पूरी लगन से कंप्लीट किया जल्द ही फिल्म के गाने ट्रेलर एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेंगे। अनुपम को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
जारी हुआ 'रजनी' का फर्स्ट लुक