CG Film करण खान की सुपरहिट फिल्म ससुराल अब एसआरके यू-ट्यूब चैनल पर 2 जनवरी से आपके समक्ष होगी। इसे आप घर बैठे अब देख सकेंगे।
आपको बता दें कि ससुराल फिल्म माँ कामना फि़ल्म प्रोडक्शन शिवरीनारायण के बैनर तले बनी है। इसके प्रोड्यूसर सागर केशरवानी और मदन कहरा हैं। फिल्म में करण खान और सोनाली सहारे की जोड़ी है। फिल्म में टीकम सिंह ठाकुर, प्रगति राव, मनीषा वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, ललित उपाध्याय, अजय पटेल, सलिम अंसारी, उपासना वैष्णव भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक प्रभास और सह निर्देशक भूपेंद्र चंदनिया हैं। सिनेमैटोग्राफी लक्ष्मण यादव ने किया है। फिल्म के पटकथा और गीत दिलीप कौशिक और गायक सुनील सोनी हैं। कोरियोग्राफी चंदन दीप और विलाश राउत का है। संपादन दरस विश्वकर्मा का है।

Cg Film Sasural 
Cg Film Sasural
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.