CGFilm - 'साउंड ऑफ वॉटर' की सफलता के बाद श्रवण कुमार राठौर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। वैसे कहा जाता है कि पानी की असली कीमत वही बता सकता है, जिसने रेगिस्तान की तपती धूप में प्यासा रहकर गुजारा हो। वैसे आपको बता दें कि पेशे से इंजीनियर श्रवण कुमार राठौर ने अपनी पूरी जिंदगी रायपुर नगर निगम में जल संसाधन विभाग में दी है। इसके साथ ही उन्होंने पानी की उपयोगिता और महत्ता बताने में जनभागीदारी भी निभाई है।
और उसके बाद अपने अनुभव को रील लाइफ में सिनेमा के द्वारा हिंदी फिल्म 'साउंड ऑफ वॉटर' के माध्यम से पूरे देश में पानी की महत्ता को पेश किया। फिल्म को दर्शको ने सराहा भी। देश में लॉक डाउन के चलते राठौर जी फुर्सत के पलों में अब अपनी नई फि़ल्म भी जो पानी पर ही आधारित होगी पर स्क्रिप्ट पर फाइनल वर्क कर चुके हैं। और बहुत जल्द फिल्म को फ्लोर में लेकर आएंगे। फिल्म में सफ़ाई के साथ ही ग्लोबल वार्मिंग को भी स्क्रिप्ट में साथ जोड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि वर्तमान में समुद्रों जिसके पानी में घुले ऑक्सीजन की कमी को लेकर तथा समुद्र में भिन-भिन कचरा इक्कठा होने से समुद्री जीवों का जीवन ख़तरे को लेकर है तथा सायक्लोन की सम्भावना को लेकर इस विषय पर फिल्म का निर्माण करेंगे। इस फि़ल्म में सायंटिस्ट को ही हीरो की भूमिका दिखाया जायेगा। इसके साथ ही फिल्म में लव स्टोरी ,एक्शन कॉमेडी इमोशन व सन्देशात्मक होगी।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.