लंबे समय से लॉकडाउन के चलते छत्तीसगढ़ी फिल्मों की शूटिंग और प्रदर्शन पर विराम लगा हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे अब छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण भी फिर से शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी फिल्म मया के रंग की शूटिंग 12 अक्टूबर 2020 से शुरू हो रही है। इस फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें आपको रियाज खान, ओम चौधरी, दीया वर्मा, धर्मेन्द्र चौबे, सरला सेन, विनायक अग्रवाल, निशांत, शैलेन्द्र भट्ट, डोमार सिंह ठाकुर, विकास गुलहाने, अमय, ट्विंकल साहू और अन्य नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर ओम चौधरी, डीओपी अमित टंडन, मेकअप देवा, फाइट संजू यादव और कोरियोग्राफी मनोज दीप का है।
फिर प्रदर्शित होगी हस झन पगली फस जाबे…
छत्तीसगढ़ में लगातार 6 महीने चल रहे लॉकडाउन के चलते कई बड़े बैनर की फिल्मों का प्रदर्शन और निर्माण रूका हुआ है, लेकिन बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर थियेटर खुलते ही दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्म हस झन पगली फस जाबे… को देख सकेंगे। ये फिल्म कौन-कौन सी टॉकीजों में लगेगी फिलहाल इसकी घोषणा नहीं हो पाई है, लेकिन इस फिल्म के एक बार फिर प्रदर्शन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
हस झन पगली फस जाबे फिलम सबरी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इसमें सुपर स्टार मन कुरैशी, क्रांति दीक्षित, विक्रम राज, आशीष सेंदेरे, उपासना वैष्णव, पुष्पेंद्र सिंग, रवि साहू, हेमलाल कौशल, अजय सहाय, प्रदीप शर्मा, ललित उपाध्याय जैसे कई बड़े दिग्गज कलाकार हैं। इसके निर्माता छोटेलाल साहू और निर्देशक सतीश जैन हैं।

12 अक्टूबर से शुरू - मया के रंग
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.