CGFilm - छत्तीसगढ़ राज्य बनने के साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्मों का दौर भी शुरू हुआ, जो 20 सालों से अनवरत जारी है। कुछ साल पहले छत्तीसगढ़ी फिल्मों के दर्शक सीमित थी, लेकिन 20 सालों के लंबे सफर के बाद अब लगता है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन 20 सालों में एक्शन, रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी सभी तरह की फिल्मों का निर्माण हो चुका है। लेकिन दर्शकों के लिए एक खास खबर है कि अब आप इन सबसे हटकर बिल्कुल एक नई फिल्म का लुत्फ उठाएंगे। ये फिल्म होगी-हॉरर, कॉमेडी के साथ ही एक्शन से भरपूर सेल्फी बेबो। Cgfilm.in ने सेल्फी बेबो के डायरेक्टर दीपक आदित्य जी से फिल्म को लेकर लंबी चर्चा की तो उन्होंने कहा कि ये फिल्म अन्य फिल्मों के मुकाबले बिल्कुल भी अलग होगी। इस फिल्म में दर्शकों को हॉरर के साथ ही इतनी कॉमेडी देखने को मिलेगी कि आप हंस-हंस कर अपना पेट ही पकड़ लेंगे।
क्या कह रहे दीपक आदित्य जी देखें पूरा वीडियो....

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.