CG CGFilm.in
Chhollywood News

सेल्फी बेबो : ऑनलाइन बाबा के रोल में दिखेंगे सलीम अंसारी...

CGFilm Editorial Desk
Published: Mar 02, 2020 • 2 min read
सेल्फी बेबो : ऑनलाइन बाबा के रोल में दिखेंगे सलीम अंसारी...

CGFilm - छत्तीसगढ़ी फिल्म सेल्फी बेबो बिल्कुल एक नई कहानी के साथ दर्शकों के बीच बहुत ही जल्द आने वाली है। सेल्फी बेबो हॉरर और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म से जुड़ी कई बातों को डायरेक्टर दीपक आदित्य ने Cgfilm.in से साझा की। उन्होंने फिल्म को हॉरर के साथ जबरदस्त कॉमेडी भी बताया है। साथ ही कहा है कि फिल्म में हर तरह का कैरेक्टर देखने को मिलेगा। फिल्म में आपको एक और चीज दिखाई देगी, वो है ऑनलाइन बाबा और ऑनलाइन बाबा का ये रोल प्ले करेंगे सलीम अंसारी जी। तो आप तैयार रहिए सलीम अंसारी जी को बिल्कुल एक नए रोल में देखने के लिए...

Cgfilm.in ने सेल्फी बेबो के डायरेक्टर दीपक आदित्यजी से फिल्म को लेकर लंबी चर्चा की तो उन्होंने कहा कि ये फिल्म अन्य फिल्मों के मुकाबले बिल्कुल भी अलग होगी। इस फिल्म में दर्शकों को हॉरर के साथ ही इतनी कॉमेडी देखने को मिलेगी कि आप हंस-हंस कर अपना पेट ही पकड़ लेंगे।

Watch Video on YouTube
Click to Play Video
Chhattisgarhi Film "Selfie Bebo" (सेल्फी बेबो) Interview Director Deepak Aaditya And Team
https://cgfilm.in/selfie-bebo/

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल