CGFilm - छत्तीसगढ़ी फिल्मों के दर्शकों को एक और फिल्म सुन सुन मया के धुन जल्द ही देखने को मिलेगी। फिल्म संभवत: अगले महीने रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में Cgfilm.in से खास बातचीत में फिल्म के हीरो, निर्माता और लेखक ज्ञानेश हरदेल ने उक्त बातें कही। ज्ञानेश हरदेल का कहना है कि यह शुद्ध पारिवारिक फिल्म होने के साथ-साथ इसमें आपको बहुत कुछ नयापन देखने को मिलेगा। इसके संवाद और प्रस्तुतिकरण दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोड़ेंगे। इसके अलावा इस फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी का भरपूर डोज भी मिलेगा। ज्ञानेश हरदेल का कहना है कि ये फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म में कुल 6 गाने हैं, जो काफी कर्णप्रिय हैं। इस फिल्म में मधुर स्वर से सजाया हैं आरके और सुनील सोनी ने। संगीत भी सुनील सोनी ने ही दिया है।
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें लीड रोल में ज्ञानेश हरदेल ही होंगे। इसके अलावा अन्य कलाकारों में देवेन्द्र साहू, मोनिका शर्मा, आभा देवदास, रजनीश झांझी, नकुल महेलवार, अंजली सिंह चौहान, सरला सेन, उर्वशी साहू, कॉमेडी किंग संतोष निषाद (बोचकू), राजू पांडेय, रज्जू चंद्रवंशी, रामकुमार चौहान आदि होंगे।

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.