CG CGFilm.in
album

प्रोड्यूसर राज वर्मा की फिल्म ‘धनेश के आराधना’ 25 दिसंबर को होगी रिलीज़ Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2025

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

cgfilm.in प्रोड्यूसर राज वर्मा की फिल्म ‘धनेश के अराधना’ 25 दिसंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज़ होने जा रही है। इसमें सितारे हैं धनेश साहू व आराधना साहू। रायपुर प्रेस क्लब में अपने फ़िल्म की नाम की घोषणा करते हुए प्रोड्यूसर राज वर्मा एवं डायरेक्टर एवं राइटर प्रणव झा ने संयुक्त रुप से बताया कि हमारी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म एम.ए. प्रीवियस इन दिनों निरंतर सफलता की ओर आगे बढ़ रही है।
छत्तीसगढ़ी फिल्मों में प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन एवं एग्जिबिशन के लक्ष्य को लेकर स्थापित कंपनी अरण्य सिनेमा की अगली पेशकश ‘धनेश के आराधना’ है।
प्रोड्यूसर राज वर्मा ने बताया कि इससे पहले मेरा प्रोडक्शन हाउस अरण्य सिनेमा 5 छत्तीसगढ़ी फ़िल्में ‘तरी हरी नाना’, ‘मनमोहिनी’, ‘बी.ए. फाइनल ईयर’, ‘दूल्हा राजा’ एवं ‘एम.ए. प्रीवियस’ का निर्माण कर चुका है। ‘धनेश के आराधना’ में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर धनेश साहू पहली बार हीरो की भूमिका में आ रहे हैं।
अन्य प्रमुख कलाकार दादू साहू, धर्मेंद्र चौबे, कुबेर नेताम, जयंती मनहर, संगीता निषाद, राजेश बाघमारे, पूनम गोस्वामी, मंदिरा नायक एवं दीपाली पांडे हैं। पत्रकार वार्ता में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर लक्की रंगशाही व राकेश मिश्रा समेत ‘धनेश के आराधना’ की पूरी टीम उपस्थित थी।
कलाकार
गीतकार – विष्णु कोठारी, संगीतकार – श्याम हाजरा व तरुण गढ़पायले, गायक – सुनील सोनी, नवोदित गायिका – बबीता गोटी, पोस्ट प्रोडक्शन -श्रेष्ठ स्टूडियो, डीओपी – राज ठाकुर, एडिटर- श्रेष्ठ वर्मा, नृत्य निर्देशन – संजू तांडी, चन्दन दीप व नंदू एन टी आर, लाइन प्रोडूसर- सोनू यदु, प्रोडक्शन मैनेजर -धनराज साहू व मोहित साहू, एसोसिएट डायरेक्टर- युवराज साहू, अस्सिटेंट डायरेक्टर -गोबिंदा यादव व नायरा खान, मेकअप- कांता नायक, कॉस्टयूम- वीर।

English Roman Script