CG CGFilm.in
Chhollywood News

नए उभरते चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में निर्माता मोहित साहू… साल 2021-22 के लिए की बड़ी घोषणाएं…

CGFilm Editorial Desk
Published: Aug 29, 2020 • 2 min read
नए उभरते चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में निर्माता मोहित साहू… साल 2021-22 के लिए की बड़ी घोषणाएं…

'मोर जोड़ीदार' और 'लव दीवाना' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्माता मोहित साहू ने साल 2021-22 के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उनका कहना है कि वे आने वाले साल में नए और उभरते चेहरों को लेकर कई फिल्म बनाने वाले हैं। उनकी ये फिल्म मल्टीस्टारर नहीं होगी, बल्कि कलाकारों के साथ वे अलग-अलग फिल्में बनाएंगे। उनकी फिल्में एन माही फिल्मस् के बैनरतले बनेगी।
निर्माता मोहित साहू ने कहा- ''उनकी अगामी फिल्मों जीत शर्मा, क्रांति दीक्षित, गुलशन साहू, भुनेश साहू, रियाज़ खान, अशरफ अली एवं अनिरुद्ध ताम्रकार जैसे ऊर्जावान और टेलेंटेड युवा अभिनेता अपनी अदाकारी दिखाएंगे। मोहित ने स्पष्ट किया इन सबको साथ लेकर वे कोई मल्टीस्टारर फिल्म नहीं बनाने जा रहे, बल्कि हर चेहरे के साथ अलग-अलग फिल्में बनाएंगे। यह उभरते हुए चेहरों पर दांव लगाने का वक्त है।''

वैसे आपको बता दें कि मोहित साहू की फिल्म '3 ठन भोकवा रिटर्नस एवं 'मोर जोड़ीदार-2 बनकर तैयार है। लॉकडाउन के चलते इन दोनों का प्रदर्शन टालना पड़ा। दीपावली या उसके बाद कोई उपयुक्त समय देखकर इन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

नए उभरते चेहरों

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल