CG CGFilm.in
Chhollywood News

हंसने-हंसाने के लिए रहे तैयार… क्योंकि प्रदीप शर्मा-उर्वशी साहू लेकर आ रहे हैं ये शार्ट कॉमेडी मूवी… 27 को होगी रिलीज…

CGFilm Editorial Desk
Published: Jul 25, 2020 • 2 min read
हंसने-हंसाने के लिए रहे तैयार… क्योंकि प्रदीप शर्मा-उर्वशी साहू लेकर आ रहे हैं ये शार्ट कॉमेडी मूवी… 27 को होगी रिलीज…

CGFilm - प्रदीप शर्मा और उर्वशी साहू की अदाकारी से सजी शॉर्ट कॉमेडी मूवी ठगिया का प्रोमो रिलीज हो चुका है। वहीं ये फिल्म 27 जुलाई को सुबह 7 यू-ट्यूब पर रिलीज होने वाली है। प्रदीप शर्मा ने इसके प्रोमो रिलीज होने के अवसर पर कहा कि आपका प्यार और स्नेह ही हमें कुछ नया करने की प्रेरणा देता है। हम अगली कॉमेडी फिल्म फिर आपके लिए एक नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की निर्देशक ऊर्वशी साहू ही हैं वहीं कलाकारों में प्रदीप शर्मा, ऊर्वशी साहू के अलावा संतोष निषाद और लल्ली ठाकुर भी इसमें नजर आएंगे।

आपको बता दें कि प्रदीप शर्मा और ऊर्वशी साहू की एक और छत्तीसगढ़ी कॉमेडी फिल्म आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग रिपोर्ट प्रदीप शर्मा ने पिछले दिनों Cgfilm.in से शेयर की है। इस फिल्म का नाम है महाराज के पेंदा ले…? है। यूएस इंटरटेनमेंट की प्रस्तुति इस फिल्म की शूटिंग जंगलेसर गांव (राजनांदगांव) में की जा रही है। और आपको बता दें कि इसका निर्देशन कर रही हैं ऊर्वशी साहू।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल