
CGFilm - छॉलीवुड के चॉकलेटी डांसिंग स्टार गौरव सिन्हा एवं अनीता का नया म्यूजिक एल्बम "अप्सरा" जोया सीरीज छत्तीसगढ़ी चैनल पर रिलीज हो गया । सॉन्ग रिलीज होते ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों शादी विवाह का समय है जोया सीरीज ने इस अवसर को देखते हुए एक डांसिंग एल्बम रिलीज करने का निर्णय लिया। जोया सीरीज के मीडिया इंचार्ज जीवन सिंह के अनुसार जोया सीरीज छत्तीसगढ़ी चैनल को लांच हुए अभी कुछ दिन हुए हैं इसका पहला सॉन्ग "बेलपान मेला" शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ में धूम मचा रहा है । "बेलपान मेला" में दर्शकों ने गौरव सिन्हा एवं हेमा शुक्ला की जोड़ी को खूब पसंद किया था। छत्तीसगढ़ में तेजी से उभरते हुए सितारे गौरव सिन्हा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अप्सरा में भी गौरव सिन्हा एवं म्यूजिक एल्बम "कोचई पान" से सुर्खियां बटोर चुकी अनीता को कास्ट किया गया है। इसके डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर -चंदनदीप, प्रोड्यूसर - जोया सीरीज, को -प्रोड्यूसर - टी आर दिनकर एवं फ्रांसिस एक्का, सिंगर - ओमेश, ओमेश प्रोजेक्ट एवं कंचन जोशी, लिरिक्स कंपोजर एवं म्यूजिक - मोहम्मद सिराज, फ्लूट-ओपी देवांगन, सॉन्ग रिकॉर्डिंग मिक्सिंग मास्टर - मोहम्मद सिराज आर्टिस्ट प्वाइंट रायपुर, डीओपी - राजू देवदास, ड्रोन - राजेश साहू एवं सोनू , मेकअप-संगीता सरकार, डांस - आरसीएस डांस ग्रुप, लाइट -गोविंद गज्जू एवं भवानी, एडिटर - अशोक हियाल तथा कॉस्टयूम-रॉकस्टार बिलासपुर का है। उम्मीद है दर्शकों को यह सॉन्ग बहुत पसंद आएगा।
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

