CGFilm - बॉलीवुड सहित कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता संजय बत्रा लॉकडाउन के दौरान रायपुर में ही अपने परिवार के साथ हैं। संजय बत्रा का कहना है कि लॉकडाउन का पूरा समय वे और उसके भाई अपना ज्यादातर समय किचन में बिता रहे हैं। साथ ही वे खाना बनाकर अपने परिवार के सभी सदस्यों को खिला भी रहे हैं। उनका कहना है कि अब हर दिन रविवार की तरह लग रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पूरा समय खुद को दूंगा...क्योंकि ऐसा समय बार-बार नहीं आता।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने इन दिनों पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस दौरान कई बॉलीवुड कलाकार भी अपने घरों का काम कर रहे हैं। अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी का वीडियो आया था, जिसमें वो घर का काम करती नजर आ रही हैं। वहीं कई टीवी एक्ट्रेस भी इन दिनों घर पर हैं और वे घर के कामों में अपने परिवार का हाथ बंटा रही हैं।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.