CG CGFilm.in
Chhollywood News

कोरोना काल में गूंजी छॉलीवुड कलाकार हेमलाल कौशल के घर शहनाई… सादगी से की बिटिया पुष्पलता की शादी…

CGFilm Editorial Desk
Published: Jun 11, 2020 • 2 min read
कोरोना काल में गूंजी छॉलीवुड कलाकार हेमलाल कौशल के घर शहनाई… सादगी से की बिटिया पुष्पलता की शादी…

CGFilm - कोरोना महामारी के बीच बहुत-सी परेशानियां भी हो रही हैं। लेकिन कोरोना के लगातार संक्रमण को देखते हुए बचाव और सुरक्षा बहुत जरूरी है। खासकर, जब आपके घर में कोई कायक्रम हो रहा हो या संक्रमण आपके शहर में भी तेजी से फैल रहा हो। वैसे कोरोना संकट काल में शादी-विवाह के लिए प्रशासन नियम और शर्तों के साथ अनुमति दे देते हैं, लेकिन हमारी भी जवाबदारी बनती है कि हम बेहद सतर्क रहें और ऐहितियातन वो सभी उपाय करें, जिसकी जरूरत है। इसी बीच आपको बता दें कि छॉलीवुड कलाकार हेमलाल कौशल ने कोरोना काल के बीच अपनी बेटी पुष्पलता कौशल का विवाह बेहद सादगी के साथ किया। हेमलाल कौशल ने सीजीफिल्म.इन से चर्चा करते हुए कहा कि शादी बहुत ही सादगी के साथ दुर्ग में हुई। वहीं उनकी बेटी का रिश्ता बालोद के मालीघोरी गांव में हुआ। उन्होंने बताया कि शादी मंगलवार 09 जून, 2020 को हुई। शादी में सरकार की ओर से जारी गाईडलाईन का पालन किया गया और बकायदा अनुमति लेकर शादी की गई।

CGFilm.in की ओर से भी नवदम्पति को हार्दिक बधाई और शुमकामनाएं…

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!