CGFilm.in (एकान्त चौहान)। 27 मई 2022 को रिलीज हुई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म भूलन-द मेज में एक और किरदार है विक्रम राज का। इस फिल्म में विक्रम राज का रोल काफी छोटा रहा। हमें ऐसा लगता है कि उनका रोल थोड़ा और बढ़ाना था और कुछ संवाद भी उनके हिस्से में आना था। क्योंकि इससे पहले अप्रैल महीने में रिलीज हुई शक्ति में उन्होंने तांत्रिक का किरदार निभा कर वाह-वाही लूटी है।
विक्रम राज का फ़िल्मी सफर :-
वैसे भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विक्रम का सफर 20 सालों से जारी है। उन्होंने हंस झन पगली, जोहार छत्तीसगढ़, प्रेमयुद्ध जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग मूवी की बात करें तो वे लव लेटर, मि. मंजनू, संजू की दुल्हनिया। अंतरंगी, द अजीत जोगी और भक्त माता कर्मा जैसी में भी रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 तेलुगु फिल्में भी की है।

अपनी फिल्मी सफर के बारे सीजीफिल्म.इन से चर्चा करते हुए विक्रम राज ने कहा कि छत्तीसगढ़ी और तेलगू फिल्मों के अलावा उन्होंने स्टार प्लस में प्रसारित होने वाले धारावाहिक प्रतिज्ञा के भी कई एपिसोड में काम किया है।
27 मई 2022 को रिलीज हुई भूलन- द मेज को लेकर विक्रम राज ने कहा कि…. एक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म का हिस्सा बनकर वे काफी उत्साहित हैं। रोल चाहे छोटा हो या बड़ा, पर एक कलाकार के लिए यही काफी है, कि वो एक ऐसे फिल्म का हिस्सा बने हैं, जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भूलन द मेज न्याय व्यवस्था पर कड़ा तंज है। फिल्म में ग्रामीण परिवेश का जो चित्रण किया गया हो, वो चाहे शहर का आदमी हो या फिर गांव, अपने आपको जुड़ा पाएंगे। फिल्म का हर किरदार जीवंत है। नि:संदेह यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmIn
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.