CGFilm.in पूर्व मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ के इतिहास पुरुष अजीत जोगी की बायोपिक फिल्म द जोगी में माँ का किरदार निभायेगी छत्तीसगढ़ की चर्चित अभिनेत्री कामेडी स्टार उर्वशी साहू। इस फि़ल्म में जोगी जी के बचपन का किरदार सहदेव दिरदो बचपन का प्यार वाला चर्चित कलाकार निभा रहा है। इस फिल्म को अपने निर्देशन से सजायेंगे देवेन्द जांगड़े।
मां के किरदार को लेकर उर्वशी साहू ने कहा कि जोगी की माँ का किरदार को करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके लिए उर्वशी ने देवेन्द जांगड़े को धन्यवाद दिया है जो इतने सारे कलाकार के बीच उर्वशी साहू का चयन किए हैं। इसकी पहली शूटिंग 25 जनवरी को लग रही है गिरोधपुरी में। इस फिल्म में और भी बहुत सारे स्टार लोग काम कर रहे हैं। उर्वशी साहू के लिए यह रोल बहुत ही चैलेंजिंग है, पर उर्वशी कहती है कि माँ के किरदार को किया नई जाता माँ बेटे के रिश्तों को बस महसूस करना ही अभिनय है। मैं इस किरदार की दिल से जीने की पूरी कोशिश करुँगी और देवेंद जगेंडे निर्देशक के उम्मीदों पर खरा उतरूंगी।
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.
