बेनाम बादशाह का ट्रेलर

CGFilm - बीए फ़स्ट ईयर और बीए सेकेण्ड ईयर जैसी सुपरहिट देने वाले निर्देशक प्रणव झा की एक और फिल्म बेनाम बादशाह का ट्रेलर आ गया है, और ये फिल्म बहुत जल्द ही रिलीज को तैयार है।
यह फिल्म छत्तीसगढ़ की परिवारिक पृष्ठभूमि को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। इस फिल्म के गाने ये जोड़ी मोर धनी मोर पहले से ही धूम मचाये हुए है, इसके अलावा महुवा झरे रे महुवा झरे रे ने भी तहलका मचाया है। इस फिल्म के गीत-संगीत बहुत ही सुन्दर है, बेनाम बादशाह के तीन उसूल मोर परिवार, मोर गाँव और मोर छत्तीसगढ़ ये आप को पसंद आएगा।
बेनाम बादशाह के सह निर्माता गौरव पंचोली, पिंटू मोबाईल, अमित जैन (ईरा फिल्म्स) हैं। फिल्म में गीत विष्णु कोठारी, हर्ष कुमार बिंदु, संगीतकार श्याम हाजरा, तरूण गढ़पावले और गानों को स्वर दिया है सुनील सोनी, नमानि दत्ता, अनुपमा मिश्रा ने। और फिल्म के हीरो हैं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार करण खान और अभिनेत्री मुस्कान साहू।
पर इस फिल्म के रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि फिलहाल ये फिल्म प्रदेशभर के कुछ ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म इसी हफ्ते यानी 14 फरवरी वेलेंटाईन डे के मौके पर रिलीज होने वाली है। और आने वाले सप्ताहों में ये फिल्म अन्य सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.