CG CGFilm.in
Chhollywood News

गजेंद्र श्रीवास्तव और अनुपम भार्गव की जोड़ी फिर लेकर आने वाली ये फिल्म...

CGFilm Editorial Desk
Published: Jul 24, 2023 • 1 min read
गजेंद्र श्रीवास्तव और अनुपम भार्गव की जोड़ी फिर लेकर आने वाली ये फिल्म...

CGfilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता गजेन्द्र श्रीवास्तव और एक्टर निर्देशक अनुपम भार्गव की जोड़ी एक बार फिर एक नई फिल्म लेकर आ रही है- 'आरआरआर यानी 'राजू राजा रानी। यह कॉमेडी  परिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होगी। फिल्म में गीत रज्जू रायपुरिया और संगीत पुष्पेंद्र साहू का है। लेखक मनीष हैं। निर्देशक अनुपम भार्गव होंगे। फिल्म सितंबर या अक्टूबर में रिलीज होगी।

'तीन ठन भोकवा, 'टिकट टू छॉलीवुड, 'द सेनीटाइजर, साथी रे....आदि फिल्मों के बाद निर्देशक अनुपम भार्गव की हाल ही में फिल्म जिमीकांदा रिलीज हुई है। अनुपम का कहना है कि वे हर तरह के सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना चाहते हैं। ताकि दर्शकों को हर बार एक बिल्कुल नई कहानी देखने को मिले।
आपको बता दें कि बीआरवी फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति और निर्देशक व लेखक अनुपम भार्गव की साथी रे एक दिसंबर को रिलीज हुई थी।

फिल्म में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार मन कुरैशी और मुस्कान साहू की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म की निर्माता रेनू वर्मा हैं। निर्देशक व लेखक अनुपम भार्गव, संगीत सुनील सोनी, बैकग्राउंड म्युजिक मनोहर यादव का है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल