CGFilm.in | एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म मैं वादा निभा हूं जल्द ही आने वाली है। इमोजिनेशन फिल्मस् की प्रस्तुति इस फिल्म के निर्माता बी.आर. चवरे और सुषमा चवरे (रानू) हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक याकूब खान हैं। इस फिल्म की रिलीजिंग डेट सामने आ गई है। ये फिल्म 13 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो इसमें अनुध्या चौधरी, संदीप त्रिपाठी, प्रतिभा चौहान, अमित चक्रवर्ती, लीना ठाकुर, मुमताज हुसैन, राजू त्रिपाठी, मोनिका जैन, याकूब खान, अमरजीत (बंटी), नीतेश लहरी अदाकरी दिखाएंगे। फिल्म के गानों को स्वर दिया है- समीर खान, तारा साहू, दीपशिखा, विवेक शर्मा, हिरेश सिन्हा और देवकी पांडे ने। गीत और संगीत सलाम ईरानी, कैमरा जितेन्द्र भारद्वाज (जीतू), इन्द्रसेन ठाकुर, पटकथा सुषमा चवरे (रानू) का है।
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.