CG CGFilm.in
Chhollywood News

थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है वेबसीरीज 'रोशनी'… जरूर देखें

CGFilm Editorial Desk
Published: Mar 02, 2021 • 2 min read
थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है वेबसीरीज 'रोशनी'… जरूर देखें

CGFilm (एकान्त चौहान) - आर्यन फिल्म की पेशकश वेबसीरीज रोशनी (चैप्टर-1) कल यानी एक मार्च को रिलीज हुई। इस वेबसीरीज के लीड रोल में शशिराज योगेश साहू और अंजली है। जिन्होंने पहले ही एपिसोड में अपनी अच्छी अदाकारी दिखाई है। वेबसीरिज म्युजिकल थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। यदि आप कहानी के साथ सस्पेंस फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो आपको ये वेबसीरिज एक बार जरूर देखनी चाहिए। वैसे आपको बता दें कि फिलहाल एक मार्च को इसका पहला एपिसोड ही रिलीज हुआ है।

रोशनी की कहानी की शुरूआत आप खुद ही देखें तो ज्यादा अच्छा होगा। वैसे आपको बता दें कि शुरूआत में शहर का एक युवक (शशरिाज) अपने पिता और दोस्त के साथ रोशनी (अंजली) को देखने उसके घर जाते हैं। वहां पिता की उपस्थिति में ही लड़का लड़की को नापसंद कर देता है। इसके बाद शहर के कोलाहाल से दूर लड़की और उसके पिता गांव में ही रहने का प्लान बनाते हैं। कहानी में मोड़ उस वक्त आता है, जब वही लड़का (शशिराज) एक दुर्घटना में अपनी याददाश्त भुला बैठता है और उसी गांव में जहां रोशनी (अंजली) रहती है। इसके बाद भी रोशनी उसका बराबर ध्यान रखती है। आगे क्या होगा और सस्पेंस क्या है… यह आने वाले एपिसोड में धीरे-धीरे खुलते जाएगा। लेकिन इतना तो तय है कि आर्यन फिल्म्स् की यह प्रस्तुति आपको जरूर पसंद आएगी।

इस वेब सीरिज के डायरेक्टर विवेक दुर्ब और आर्यन तिवारी हैं। एडिटर विवेक दुबे, स्टोरी और स्क्रिप्ट आर्यन तिवारी, मेकअप संगीता सरकार है। इस वेबसीरीज में अंजली सिंह, शशिराज योगेश साहू, विवेक दुबे, राकेश तिवारी, सोनू महंत, सुनील दत्त मिश्रा और हेमू साहू दिखाई देंगे।

roshani
roshani
Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल