CG CGFilm.in
Chhollywood News

हंसो और हंसाओ…11 दिसंबर को रिलीज होगा केंचु और पंचू का कॉमेडी वीडियो 'देखव रे झमाझम…'

CGFilm Editorial Desk
Published: Dec 09, 2020 • 2 min read
हंसो और हंसाओ…11 दिसंबर को रिलीज होगा केंचु और पंचू का कॉमेडी वीडियो 'देखव रे झमाझम…'

CGFilm - हंसने और हंसाने के लिए रहें तैयार…क्योंकि 11 दिसंबर को स्वप्निल डिजिटल स्टूडियोस के यू-ट्यूब चैनल में सुबह 7.00 बजे रिलीज होने वाला है केंचु और पंचू का कॉमेडी वीडियो देखव रे झमाझम…। इस कॉमेडी वीडियो में आपको सेवक यादव, संजय महानंद, और ओंकार चौहान दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि 11 दिसंबर को रिलीज होने वाला ये पहला एपिसोड होगा।

ब्याजखोर सेठ की भूमिका में फिर हंसाने को तैयार प्रदीप शर्मा…
छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने कॉमेडियन और सैकड़ों फिल्मों से दर्शकों को गुदगुदाने वाले प्रदीप शर्मा 11 महीने के कोरोना संकट के बाद एक बार फिर दर्शकों के समक्ष शीघ्र ही आने वाले हैं। जी हां, उनकी फिल्म एक संसार घर परिवार की शूटिंग शिवरीनारायण के पास एक गांव में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक मंगल बंजारे हैं। प्रदीप शर्मा इस फिल्म में ब्याजखोर सेठ की भूमिका निभाने वाले हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रदीप शर्मा और उर्वशी साहू की अदाकारी से सजी शॉर्ट कॉमेडी मूवी ठगिया जुलाई के महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की निर्देशक ऊर्वशी साहू ही हैं। वहीं कलाकारों में प्रदीप शर्मा, ऊर्वशी साहू के अलावा संतोष निषाद और लल्ली ठाकुर भी इसमें नजर आ रहे हैं।

प्रदीप शर्मा ने 1978 में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 150 से अधिक छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी और हिन्दी फिल्में की हैं। उन्होंने झन भूलौ मां-बाप ला, टूरा रिक्शावाला, गजब दिन भइगे, दुल्हिन, तोर संग जीना तोर संग मरना, ऑटो वाले भाटो, प्रेम के बंधना, मया, लगन मोर सजन से, मयारू गंगा, आई लव यू जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल