CG CGFilm.in
Chhollywood News

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जवानी जिंदाबाद' का मुहूर्त संपन्न…एक दिसंबर से शुरू होगी शूटिंग…

CGFilm Editorial Desk
Published: Nov 24, 2023 • 2 min read
छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जवानी जिंदाबाद' का मुहूर्त संपन्न…एक दिसंबर से शुरू होगी शूटिंग…

cgfilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जवानी जिंदाबाद' का मुहूर्त पिछले दिनों लोकायान सभागार में हुआ। इस अवसर पर सतीश जैन, संतोष जैन एवं मनोज वर्मा भी मौजूद थे। मीडिया से रूबरू होते हुए डायरेक्टर गंगा सागर पंडा ने कहा कि मेरी पिछली फि़ल्म 'वैदेही' को जिस तरह लोगों ने सराहा उससे प्रेरित होकर अब दूसरी फिल्म 'जवानी जिंदाबाद' शुरु करने जा रहा हूं। यह मनोरंजक मसाला फिल्म है।

इसकी शूटिंग 1 दिसंबर से शुरु होगी।
'जवानी जिंदाबाद' की मेकिंग राधेश्याम प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता राधेश्याम चौधरी करने जा रहे हैं। 'मिल गइली चंदनिया', 'महूं कुंवारा तहूं कुंवारी' एवं 'नवा बिहान' जैसी फि़ल्मों में अपने अभिनय का जलवा देिखा चुके आकाश सोनी तथा लक्षित झांझी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हीरोइन का किरदार ज्योत्सना ताम्रकार एवं सुमन पटनायक निभाने जा रही हैं।


अन्य प्रमुख कलाकार
पूरन किरी, संजय महानन्द, पुष्पेंद्र सिंह, अंजली सिंह चौहान, सुमेधा जी, हर्षवर्धन, लवनीत सिन्हा, सागर पंडा, सरिता व्दिवेदी, दीपक आचार्य मनीष कंकरवाल श्रुति सिंह एवं रेशमा जैन हैं। फिल्म की शूटिंग 1 दिसंबर से रायगढ़ में शुरु होने जा रही है।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है।

इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Connect with us:

Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल