CG CGFilm.in
Chhollywood News

छत्तीसगढ़ी सॉन्ग पर तंजानियन डांसर किली पॉल ने बिखेरा जलवा...

CGFilm Editorial Desk
Published: Jan 17, 2023 • 1 min read
छत्तीसगढ़ी सॉन्ग पर तंजानियन डांसर किली पॉल ने बिखेरा जलवा...


CGFilm.in तंजानियन डांसर किली पॉल और उनकी बहन ने इस बार छत्तीसगढ़ी सॉन्ग पर जलवा बिखेरा है। आपको बता दें कि ये दोनों अक्सर भारतीय गानों पर डांस करते दिखते हैं। इसी कड़ी में इस बार छत्तीसगढ़ी सॉन्ग छत्तीसगढ़ी गाने मोहानी खवाके जोड़ी, जियरा चुराए रे पर नाचते हुए दिख रहे हैं। इस गाने पर जमकर कॉमेंट भी आ रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर वल्र्ड लेवल पर छत्तीसगढ़ी गाने को मिल रही प्रसिद्धि से छत्तीसगढ़ के कलाकार काफी खुश नजर आ रहे हैं। किली पॉल के पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ी सॉन्ग मोहनी के सिंगर मोनिका वर्मा ने इसपर खुशी जाहिर की है। म्यूजिक एल्बम के एक्टर दीपक साहू ने भी इस विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ी गाने को मिल रहे प्यार पर इंस्टाग्राम में किली पॉल को धन्यवाद भेजा है। आपको बता दें कि मोहनी गाने को सिंगर सुशांत कुमार और मोनिका वर्मा ने गाया है। ये राज्य का पहला गाना है जिसे यूट्यूब पर 130 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल