CG CGFilm.in
Chhollywood News

वेलेंटाईन डे पर रिलीज होगी 'तैं मोर लव स्टोरी'

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 11, 2020 • 2 min read
वेलेंटाईन डे पर रिलीज होगी 'तैं मोर लव स्टोरी'

CGFilm - जैसा कि आपको पता है कि अभी वेलेंटाईन वीक चल रहा है और 14 फरवरी को वेलेंटाईन डे है। प्यार के इस सप्ताह और वेलेंटाईन डे के खास मौके पर एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म तैं मोर लव स्टोरी रिलीज होने वाली है। जैसा कि फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि ये फिल्म रोमांटिक लव स्टोरी है। जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

फिल्म प्रखर फिल्मस के बैनर तले बनी है। फिल्म के निर्देशक दानेश निषाद और निर्माता अजय वर्मा है। वहीं फिल्म के सह-निर्माता रमेश पटेल हैं। फिल्म की कहानी दिनेश यादव और संजय साहू की है तो संगीत रवि पटेल ने दिया है। फिल्म में सतीश साव, संजय साहू, अनुकृति चौहान, रजनीश झांझी, माया साहू और दूजे निषाद अपनी अदाकारी दिखाएंगे। फिल्म के गीत दानेश निषाद, लोकेश, पिंटू और तोरण निषाद के हैं तो इन गानों को सुरों से सजाया है सुनील सोनी, अलका चंद्राकर, मुनमुन चक्रवर्ती, रवि पटेल, रोशन वैष्णव और विद्या यादव ने।

तो तैयार रहिए 14 फरवरी वेलेंटाईन डे को रिलीज होने वाली इस फिल्म तैं मोर लव स्टोरी को अपनी नजदीकी सिनेमाघरों में देखने। रायपुर में यह फिल्म प्रभात टॉकीज में रिलीज होगी।

https://cgfilm.in/tain-mor-love-story/

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!