CG CGFilm.in
Chhollywood News

सुन-सुन मया के धुन...17 फरवरी को होगी रिलीज... लीड रोल में ज्ञानेश हरदेल...

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 01, 2023 • 2 min read
सुन-सुन मया के धुन...17 फरवरी को होगी रिलीज... लीड रोल में ज्ञानेश हरदेल...

CGFilm.in से विशेष चर्चा में फिल्म के बारे में क्या कहा ज्ञानेश ने...देखिए...

CGFilm.in | छत्तीसगढ़ी फिल्म सुन-सुन मया के धुन 17 फरवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ रिलीज होने जा रही है। फिल्म के लीड रोल में ज्ञानेश हरदेल नजर आएंगे। फिल्म में कुल 6 गाने हैं, जो काफी कर्णप्रिय हैं। फिल्म के गीतकार आरके और सुनील सोनी हैं। संगीत भी सुनील सोनी ने ही दिया है।

प्रमुख कलाकार
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें लीड रोल में ज्ञानेश हरदेल होंगे। इसके अलावा अन्य कलाकारों में देवेन्द्र साहू, मोनिका शर्मा, आभा देवदास, रजनीश झांझी, नकुल महेलवार, अंजली सिंह चौहान, सरला सेन, उर्वशी साहू, कॉमेडी किंग संतोष निषाद (बोचकू), राजू पांडेय, रज्जू चंद्रवंशी, रामकुमार चौहान आदि होंगे। फिल्म के हीरो, निर्माता, निर्देशक और लेखक ज्ञानेश हरदेलजी ही हैं।

कॉमेडी का धमाल भी
फिल्म के बारे में कहा जा रहा है ये फिल्म शुद्ध पारिवारिक होने के साथ-साथ इसमें आपको बहुत कुछ नयापन देखने को मिलेगा। खासकर, फिल्म में आपको कॉमेडी का धमाल भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फिल्म के गाने, इसके संवाद और प्रस्तुतिकरण दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोडऩे में कामयाब होंगे।
सीजीफिल्म.इन से विशेष चर्चा में फिल्म के बारे में क्या कहा ज्ञानेश ने...देखिए... 

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल