CGFilm - अचानक ही बनी घरौंदा - आने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म घरौंदा को लेकर हाल ही में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान Cgfilm.in ने घरौंदा के कलाकारों से विशेष चर्चा की। घरौंदा फिल्म की प्रोड्यूसर मनीषा खोब्रागढ़े ने बताया कि ये फिल्म की प्लानिंग अचानक हुई। राजा खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को सांझा करते हुए मनीषा ने कहा कि राजा सर के साथ करने के दौरान एक अलग ही अनुभव मिलता है। वैसे तो सभी कलाकार अपने किरदार को अच्छे से निभाते हैं, लेकिन राजा सर के साथ काम करने का अपना एक अलग ही अनुभव है। आपको बता दें कि नटराज फिल्म की प्रस्तुति और राजा खान कृत छत्तीसगढ़ी फिल्म घरौंदा की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इसके निर्देशक और लेखक दोनों ही राजा खान हैं। गीत धनराज साहू का है।

इस दौरान कई छत्तीसगढ़ी फिल्म और एलबम में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री अनिता यादव ने Cgfilm.in से चर्चा करते हुए बताया कि वो मूलत: कोरबा की रहने वाली है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों और एलबम में काम किया है। वे अब छत्तीसगढ़ी फिल्म घरौंदा में अभिनय करेंगी। वर्कशॉप को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में सभी कलाकारों का मार्गदर्शन लगातार मिल रहा है। राजा सर के निर्देशन में फिल्म की सभी बारीकियों को सिखाया जा रहा है। फिल्म में ऑडिशन के लिए बड़ी संख्या में कलाकार आए थे, इसमें मुझे फाइनल किया गया, इसके लिए मैं राजा सर का आभार व्यक्त करती हूं। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म में हम बेहतरीन अभिनय की कोशिश करेंगे। बाकी रिलीज होने के बाद दर्शक ही बताएंगे हमारे अभिनय के बारे में।
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.
