CGFilm - छत्तीसगढ़ी फिल्म सेल्फी बेबो की शूटिंग जारी है। हॉरर और कॉमेडी से भरपूर सेल्फी बेबो को लेकर निर्माता-निर्देशक के साथ ही दर्शक भी उत्साहित हैं। और हो भी क्यों ना.... क्योंकि फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की कहानी है, जिसकी बरबस सभी लोग चर्चा कर रहे हैं। वहीं निर्माता और निर्देशक का तो यहां तक कहना है कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल इस तरह की एक भी फिल्म नहीं बनी है, इसलिए दर्शक जरूर इसे पसंद करेंगे। वहीं फिल्म को लेकर अभिनेता आशीष कुजूर काफी उत्साहित हैं। Cgfilm.in ने जब फिल्म में उनके रोल के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी है। इसमें एक लालची रहता है तो एक डरपोक। और तीसरे दोस्त के बारे में उन्होंने ज्यादा तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा वो लीड रोल में है।
भई हम तो खलनायक हैं और खलनायक ही रहेेंगे...जरूरत पड़ी तो डायन से लड़ेंगे, चुड़ैल से लड़ेंगे और तांत्रिक से भी लड़ लेंगे...ये कहना है सेल्फी बेबो में खलनायक की भूमिका निभा रहे भोजराज पटेल का।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.