CGfilm.in कोरोना संकट के चलते फिल्म के कर्ताधर्ता शेखर चौहान ने लिया निर्णय...
पीवीबी फिल्म्स के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे की शूटिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यानी इसकी शूटिंग आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म के कर्ताधर्ता शेखर चौहान के मुताबिक, फिलहाल इसके अगले शूटिंग की तारीख तय नहीं हो पाई है, लेकिन प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। स्थिति सामान्य होते ही शूटिंग की अगली डेट तय कर दी जाएगी।
मया होगे रे... के शेखर चौहान ने बताया कि हाल ही में शगुन फार्म में काफी बड़े सेट के साथ फिल्म में शादी के दृश्य की शूटिंग कलाकारों की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर फिल्म के नायक प्रकाश अवस्थी, भूपेंद्र चौहान, शिखा चिदंबरे, सोनाली सहारे, योगेश अग्रवाल समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।
फिल्म का निर्देशन नितेश लहरी ने किया है। उनका साथ दे रहे हैं दीपक बावनकर। फिल्म की परिकल्पना की है शेखर चौहान ने की है। फिल्म में गीत सलाम ईरानी ने किया है। फिल्म के डीओपी है संजय महतो।
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

