CG CGFilm.in
Chhollywood News

शशिराज योगेश साहू का नया गाना 'गोरिया...' 21 को होगा रिलीज...

CGFilm Editorial Desk
Published: Oct 19, 2022 • 3 min read
शशिराज योगेश साहू का नया गाना 'गोरिया...' 21 को होगा रिलीज...

ट्रीजर को मिल रहा अच्छा रिस्पांस

CGfilm.in छॉलीवुड एक्टर शशिराज योगेश साहू का नया गाना 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। गाने का नाम गोरिया...है। ये गीत एक काले आदमी की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसका ट्रीजर 18 अक्टूबर को रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। और दर्शक अब इस गाने का इंतजार कर रहे हैं। पुरुषोत्तम देवांगन की प्रस्तुति इस वीडियो सांग में आपको शशिराज योगेश साहू, काजल डहरिया, वीर देवांगन, प्रगति महंत नजर आएंगे। गाने को शुभम साहू ने अपनी आवाज दी, गीत पुरुषोत्तम देवांगन और संगीत से सजाया है परवेज खान ने।

Watch Video on YouTube
Click to Play Video

आपको बता दें कि शार्ट मूवी और वेबसीरिज में काम कर चुके छत्तीसगढ़ी कलाकार शशिराज योगेश साहू की फिल्म शहरवाली तोला बनाहंव मैं घरवाली इसी साल रिलीज हुई है। इसमें वे लीड रोल में नजर आए थे।  फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। शशिराज योगेश साहू ने वेबसीरिज, छत्तीसगढ़ी फिल्में और कुछ भोजपुरी फिल्मों में काम है। वेबसीरिज और फिल्मों में उनके अनुभव पर वे कहते हैं- वैसे एक एक्टर के बतौर दोनों ही प्लेटफॉर्म बेहतरीन हैं। शार्ट मूवी पर वे कहते हैं- शार्ट मूवी का निर्माण ज्यादातर संदेशात्मक होता है। एक छोटी से मूवी बड़े से बड़ा संदेश दे जाती है। मेरी दो शार्ट मूवी मजबूरियां-1 और मजबूरियां-2 भी ऐसी ही है। इसके एक में मेरा रोल काफी छोटा रहा है, लेकिन दूसरी में मुझे अच्छा काम करने का मौका मिला।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है।

इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Connect with us:

Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल