CGFilm - मुंबई के मशहूर निर्देशक विट्ठल वेतुरकर बहुत जल्द हिंदी वेब सीरीज "भ्रम"(इलुशन) लेकर आ रहें है, इस वेब सीरीज को 10 एपिसोड में निर्माण करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के सात चुनिंदा कलाकार जैसे कुलविंदर चाने (सोनी टीवी फेम ) अजय पटेल, शमशीर शिवानी, आभा देवदास, आदित्य पटेल, सागर सोनी व मोहन चौहान अपनी प्रतिभा का जोहर दिखेंगे। इस वेब सीरीज की कहानी एक शक (भ्रम) पर आधारित है। मुम्बई के निर्देशक विट्ठल वेतुरकर बताते है कि उनका छत्तीसगढ से पुराना नाता है और प्रेम भी है, जिसकी वजह से उनका प्रेम उनकों खीच लाया छत्तीसगढ़ में, इसके पूर्व विट्ठल वेतुरकर, मायरू हिन्दी फिल्म का निर्माण भी कर चुके है। जिसमें दुर्ग के कुलविंदर चाने मुख्य भूमिका में नजर आयें थे। इस बार भी कुलविंदर हिंदी वेब सीरीज "भ्रम" (इलुशन) में एक बेहतरीर भूमिका के रूप में नजर आयेंगे। विट्ठल वेतुरकर ने कहा कि इस हिंदी वेब सीरीज "भ्रम"(इलुशन) का शूटिंग कोरोना वायरस के चलते आगे बढ़ाई गई है जैसे ही स्थिति सामान्य होती है शूटिंग प्रारंभ किया जाएगा।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.