CG CGFilm.in
Chhollywood News

'सेल्फी बेबो' में दिखेगा किशोर मंडल का अलग ही रूप...तांत्रिक बन करेंगे...

CGFilm Editorial Desk
Published: Apr 05, 2020 • 2 min read
'सेल्फी बेबो' में दिखेगा किशोर मंडल का अलग ही रूप...तांत्रिक बन करेंगे...

CGFilm - छत्तीसगढ़ी फिल्म सेल्फी बेबो की शूटिंग कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में हुए लॉकडाउन के चलते फिलहाल रोक दी गई है। लेकिन इस फिल्म की चर्चाएं काफी तेज है। क्योंकि फिल्म छत्तीसगढ़ की पहली हॉरर कॉमेडी होगा। और इस फिल्म में छॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी दिखाई देंगे। फिलहाल हम बात करेंगे सेल्फी बेबो में तांत्रिक की भूमिका निभाने वाले किशोर मंडल की। किशोर मंडल इस फिल्म में अलग ही किरदार में नजर आने वाले हैं। वे अभिनेता किशोर मंडल, विलेन भोजराज पटेल और विक्रम राज के साथ तंत्र मन्त्र करते हुए एक भयंकर एक अघोरी की भूमिका में होंगे।

आपको बता दें कि पिछले महीने इस फिल्म की शूटिंग सक्ती में शुरू हुई थी, लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद इस रोक दिया गया है। वहीं इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि ये सामाजिक कुरीतियों के साथ ही अंधविश्वास को दूर करती संदेशात्मक फिल्म है। वहीं छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने माने मशहूर कॉमेडियन और चरित्र अभिनेता सलीम अंसारी हॉरर कॉमेडी फिल्म सेल्फी बेबो फिल्म में तांत्रिक की भूमिका में नजर आने वाले है। इस फिल्म में आपको सलीम अंसारी तांत्रिक की भूमिका में कॉमेडी करते हुए दिखेंगे।

https://cgfilm.in/selfie-bebo

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल