CGFilm - फिल्मों टॉयटल सांग की काफी मांग होती है। कई फिल्में तो सिर्फ टॉयटल सांग की वजह से लोकप्रिय हो जाते हैं। अभी हाल ही में आई छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ को सुपरहिट करने में टॉयटल सांग का बहुत बड़ा योगदान रहा है। शायद इसे ही देखते हुए सेल्फी बेबो के डायरेक्टर दीपक आदित्य जी भी अपनी फिल्म सेल्फी बेबो के टॉयटल सांग को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब दर्शकों को हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। वहीं जब Cgfilm.in ने दीपक आदित्य जी से जानना चाहा कि क्या फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होने वाली है या बाहर तो उनका साफ कहना था कि फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग छत्तीसगढ़ में ही होगी।
इसी के साथ Cgfilm.in को उन्होंने बताया कि फिल्म में गीत-संगीत को लेकर काफी प्रयोग किए गए हैं। जो निसंदेह दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.