CGfilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक सतीश जैन की चल हट कोनो देख लिही का टॉयटल सांग हाल ही रिलीज हुआ है। यू-ट्यूब पर इसे काफी लोग देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। अब इसका एक और गाना "सीटी बाजे"…2 अप्रैल, शनिवार शाम 4.00 बजे रिलीज होगा।आपको बता दें कि मोर छईहा भुइया, झन भूलो मां बाप ला, मया, टूरा रिक्शावाला, लैला टिप टॉप छैला अंगूठा छाप, हस झन पगली फंस जाबे जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले जाने-माने निर्देशक सतीश जैन की अपकमिंग मूवी चल हट कोनो देख लिही इसी साल 13 मई को रिलीज होगी।
"सीटी बाजे"
पहले ये फिल्म दीपावली के आसपास रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसे अब 13 मई तक बढ़ा दिया गया है। वैसे आपको बता दें कि पिछले महीने ही 'चल हट कोनो देख लिही ' का फस्र्टलुक भी सामने आया है। चल हट कोनो देख ले ही... की शूटिंग के फोटोग्राफ्स सतीश जैन जी समय-समय पर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष स्मार्ट सिनेमा अवार्ड में सतीश जैन की हंस झन पगली ने 16 पुरस्कार अपने नाम किए थे । इस फिल्म ने 1. बेस्ट चाइल्ड ऐक्ट्रेस- आयरा कुरैशी, 2. बेस्ट ऑडियोग्राफर- प्रबोध, 3. बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय, 4. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 5. बेस्ट स्टोरी रायटर- सतीश जैन, 6. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सूरज महानन्द, 7. बेस्ट फीमेल सिंगर- अलका चंद्राकर, 8. बेस्ट मेल सिंगर- सुनील सोनी, 9. बेस्ट लिरिक्स- रामेश्वर वैष्णव, 10. बेस्ट म्यूजिक- सुनील सोनी, 11. बेस्ट मेल कैरेक्टर आर्टिस्ट- स्व. आशीष शेन्द्रे, 12. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि साहू, 13. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 14. बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन, 15. बेस्ट एक्ट्रेस- अनुकृति चौहान और 16. बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।
Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmIn
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.