CG CGFilm.in
Chhollywood News

ससुराल फिल्म के एक साल पूरे... दर्शकों की चाहत- एक बार फिर 'ससुराल'...

CGFilm Editorial Desk
Published: Jan 02, 2021 • 3 min read
ससुराल फिल्म के एक साल पूरे... दर्शकों की चाहत- एक बार फिर 'ससुराल'...

CGFilm - पिछले साल नया साल के मौके पर 3 जनवरी को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी मूवी ससुराल को इस साल यानी 2021 में एक साल पूरा होने जा रहा है। पिछले साल प्रदर्शित हुई ये मूवी कुछेक सिनेमाघरों में ही रिलीज हुई थी। जिस किसी ने भी ये फिल्म देखी सबने जमकर तारीफ की। लेकिन पिछले साल कोरोना संकट के चलते ये फिल्म भी ज्यादातर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई और दर्शकों की मांग है कि ये फिल्म एक बार फिर उन तक पहुंचे। वैसे वर्ष 2019 की फिल्म हंस झन पगली और वर्ष 2020 की फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ ने दुबारा प्रदर्शित होते ही फिर दर्शकों को अपनी ओर खींचा है, तो निसंदेह ससुराल फिल्म भी आज दर्शकों की मांग जरूर होगी।

Sasural
Sasural

वैसे आपको बता दें कि ससुराल मूवी रिश्तों का सार है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि ये फिल्म ससुराल और मायके के बीच ताने-बाने को लेकर बनी होगी, ठीक वैसा ही ही है। लेकिन फिल्म की कहानी में बहुत सारे ऐसे मोड़ आएंगे, जब फिल्म देखकर दर्शकों को इसमें कुछ और हटकर देखने को मिलेगा। वैसे ससुराल तो है ही शुद्ध पारिवारिक कहानी पर आधारित है। पर इसमें ससुर-दामाद, बेटा-बहू के साथ ही उन सारे रिश्तों को फिल्माया गया है, जो वास्तविक जिंदगी में सभी के बीच होते हैं।

वहीं ससुराल फिल्म को लेकर निर्देशक प्रभाष मानिकपुरी का कहना है कि ये फिल्म शुद्ध पारिवारिक फैमिली ड्रामा पर बनी फिल्म है, जिसमें आपको एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के साथ ही छत्तीसगढ़ी रीति-नीति, शादी-विवाह के संस्कारों की जीवंत झलकियां देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी को लेकर उनका कहना था कि वास्तविक जिंदगी में बेटी जब विदा होकर ससुराल जाती है, तो उसे कई सारी जिम्मेदारियों की निर्वहन करने की सीख मायके से दे दी जाती है, वहीं बेटे को भी बहू आने पर अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन किस प्रकार करना चाहिए, ये भी समझाया जाता है। तो फिल्म इन्हीं सब ताने-बाने को लेकर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही फिल्म में कॉमेडी और एक्शन भी भरपूर देखने को मिलेगा। फिल्म के कलाकारों के बारे में बताते हुए प्रभाष ने कहा कि फिल्म में अभिनेता करण खान का किरदार तो जबरदस्त है। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी बहुत ही अच्छा अभिनय किया है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल