CG CGFilm.in
Chhollywood News

दिल को छू जाने वाली है संदीप पाटिल की शार्ट मूवी 'मंडे मॉर्निंग'…एक बार जरूर देखिए…

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 10, 2021 • 3 min read
दिल को छू जाने वाली है संदीप पाटिल की शार्ट मूवी 'मंडे मॉर्निंग'…एक बार जरूर देखिए…

CGFilm - आंखों से अभिनय करने में माहिर संदीप पाटिल को आपने छत्तासगढ़ी फिल्म दईदान द काउ मैन में देखा है। इसके अलावा संदीप ने कई शार्ट मूवी भी बनाई है। हाल ही में आई उसकी शार्ट मूवी मंडे मार्निंग…जो दिल को छू जाने वाली है। 10 मिनट की इस मूवी में संदीप ने कमाल का अभिनय किया है। आप भी जरूर एक बार इस मूवी को देखिए, इसमें आपको जॉय मुखर्जी की छवि देखने को मिलेगी। ये मूवी संदीप ने हाल ही अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। दिल छू जाने वाली इस लव स्टोरी के निर्देशक और लिखा अभिनव कमल हैं। यश की भूमिका अदा की है संदीप पाटिल और मानसी की भूमिका अदा की है नेहा पाठक ने। संदीप ने हाल में एक वेब सीरीज की जिसमे वो विलेन हैं।

संदीप ने लॉकडाउन में भी अपने आपको व्यस्त रखा
कोरोना संक्रमण के चलते बीते वर्ष का अधिकांश समय लॉकडाउन के मुश्किल दौर से गुजरा। इस दौरान भी आंखों से अभिनय में माहिर संदीप पाटिल ने अपने आपको खासा व्यस्त रखा। संदीप का मानना है कि 2020 सभी के लिए मुश्किलों भरा था कई लोगो ने इसे खऱाब साल माना और कई लोगों ने इसका फायदा उठाया। संदीप ने बताया इस लॉकडाउन में उन्होंने कई किताबे पढ़ी जिससे उन्हें अभिनय स्किल्स इम्प्रूव करने के लिए मदद मिली और खुद को अभिनेता के तौर पर तैयारी करने का समय मिला। वहीं लॉकडाउन के बाद संदीप ने छत्तीसगढ़ी एल्बम सांग शो मस्ट गो ऑन, क्राइम सीरीज के 5 एपिसोड, शार्ट फिल्मे, एक टीवी एड एवं 4 नाटकों में अभिनय किया। संदीप ने बताया उन्हें खाली बैठना पसंद नहीं वो खाली समय में लिखना और पढऩा पसंद करते हैं। संदीप ने अभिनय के बारे में बताया की कई अभिनेता अभिनय करते समय सोचते हैं हाथ का उपयोग कैसे करे पर संदीप का मानना है कि अभिनेता जब किरदार मे डूबा होता है तो उसके हाथ खुदबखुद काम करते हैं।

आपको बता दें कि संदीप पाटिल 15 साल से थिएटर यानी रंगकर्म के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 9वीं कक्षा से थिएटर की दुनिया से जुड़े संदीप ने निर्देशक सरफराज हसनजी के साथ थिएटर की शुरुवात की थी। वे थिएटर क्षेत्र में बेस्ट निर्देशक, बेस्ट एक्टर एवं रंग युवायन सम्मान से भी नवाजे गए हैं। संदीप पाटिल लगातार शॉर्ट मूवी और फिल्में लेकर आते रहे हैं। वे हमेशा की अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि वे एक हिन्दी फिल्म भी कर रहे हैं, जिसमें आपका ये हीरो आपको विलेन के रूप में नजर आएगा। ये फिल्म है फाइनल राउंड। अब देखना यह है कि नायक के किरदार में लोगों का दिल जीतने वाला हीरो, खलनायक के रूप में भी कितना हिट होता है।

Sandeep Patil
Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल