CGFilm - गायत्री राजेश केशरवानी प्रेजेन्ट्स और केशरवानी फिल्मस के बैनरतले बनी एक और लव स्टोरी शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी और संवाद काफी अच्छे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आए। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी आम प्रेम कहानी की तरह ही है, पर मध्यान्तर के बाद इसमें कुछ मोड़ आता है, वो मोड़ क्या होता है और कैसे होता है, इसके लिए आपको शुरू से अंत तक फिल्म देखना ही पड़ेगा।
वैसे तो फिल्म में पांच गाने हैं, जो काफी कर्णप्रिय हैं। फिल्म के दो गाने पिया रे…जिया रे… और नैना ले नैना ले…पहले की काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। वहीं संगीत की बात करें तो फिल्म में संगीत काफी मधुर है। फिल्म के दौरान कहीं ऐसा लगा ही नहीं कि संगीत पक्ष में कहीं खामी रह गई हो।
कुल मिलाकर देखा जाए तो फिल्म एक और लव स्टोरी में हर किरदार ने अपने रोल के साथ न्याय किया है। यदि आप मन कुरैशी के फैन हैं तो आप ये फिल्म जरूर देखें। क्योंकि लवर ब्वॉय का गांव वाला रूप, शहर वाली छवि, एक पति, एक जिम्मेदार बिजनेस और बाहरवाली को समझदारी से प्यार का मतलब समझाना, सभी कुछ अच्छा लगेगा। इसके साथ ही अभिनेत्री ट्विंकल ने भी अपनी अदाकारी और संवाद से तनिक भी यह अहसास नहीं होने दिया कि वो ओडि़शा की रहने वाली है।

आज हम बात कर रहे हैं कि एक और लव स्टोरी को लेकर दर्शकों की क्या राय है। अधिकांश दर्शकों ने इसे काफी अच्छा बताया है। तो कुछेक ने बेबाकी से अपनी राय जताई है। देखिए वीडियो-


Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.