CG CGFilm.in
Chhollywood News

प्रकाश अवस्थी की मया-3 जल्द ही प्रदर्शित होगी

CGFilm Editorial Desk
Published: Oct 13, 2022 • 3 min read
प्रकाश अवस्थी की मया-3 जल्द ही प्रदर्शित होगी

CGFilm.in प्रकाश अवस्थी की मया-3 जल्द ही प्रदर्शित होगी। आपको बता दें कि प्रकाश अवस्थी की पिछले महीने ही मया होगे रे...रिलीज हुई थी। इसमें उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई है। इस फिल्म का सबसे शानदार और खूबसूरत पहलू सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी ही रहे। इस फिल्म में सचमुच उनका किरदार प्रकाश में चमक जैसा है। उनकी एंट्री से दर्शक रोमांचित तो हुए ही, वहीं फिल्म देखकर निकल रहे कई दर्शकों ने प्रकाश अवस्थी के रोल की जमकर तारीफ की। एक तरह से अगर देखा जाए तो इस फिल्म में ऐसे ही किसी किरदार की जरूरत थी, जो फिल्म की गति को संतुलित कर सके।

वहीं आपको बता दें कि छॉलीवुड के जाने-माने एक्टर, सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी इस दीवाली पर अपने चहेते दर्शकों के लिए लेकर आने वाले हैं मया-3। इससे पहले आपने प्रकाश अवस्थी की मया, मया-2  टूरा रिक्शा वाला, टूरा अनाड़ी तभो खिलाड़ी, दू लफाडू जैसी कई फिल्में देखी है। जिसमें उसके रोल की हर किसी ने तारीफ की है। वैसे आपको बता दें कि मया-3, पांच निर्माताओं और दो सह-निर्माताओं द्वारा बनाई गई निर्देशक रेनू सिंह की  फिल्म है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस दिवाली पर्दे पर आ जाएगी। इस फिल्म का दूसरा पोस्टर हाल ही में वायरल हुआ है। मया 3 उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसे वे इस दिवाली लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में प्रकाश अवस्थी के अलावा लिप्सा मिश्रा, जागृति सिन्हा, नितिन ग्वाला, संजय महानंद, अंजलि चौहान और क्रांति दीक्षित भी नजर आएंगे। इसकी ज्यादातर शूटिंग डोंगरगढ़ में हुई है, कुछ दृश्यों को रायपुर में भी फिल्माया गया है। मया 3 के संगीतकार सुनील सोनी है,फिल्म के निर्माता लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल, प्रकाश अवस्थी, मौसमी ग्वाला, मनीष ग्वाला, तरुण सोनी और रेनू सिंह हैं तो सह निर्माता शकील साजिद और कौशल शर्मा हैं।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है।

इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Connect with us:

Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल